छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नगर पंचायत मारो के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात

jantaserishta.com
25 Dec 2021 10:18 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नगर पंचायत मारो के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा सभी वर्ग की खुशहाली के लिए पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे निरंतर साकार करने का कार्य हो रहा है। मुझे विश्वास है कि जब हम अपने पुरखों के रास्ते पर चलते है और पुराने मूल्यों से छेड़खानी किए बगैर सुधार के साथ आगे बढ़ते हैं, तो हम निश्चित ही सफलता के शिखर पर पहुंचते है। हमने तीन वर्षों में राज्य में किसान, गरीब, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं सहित कमजोर तबकों के उत्थान के लिए ऐसे प्रयास किए है, जिनके बारे में पहले कभी सोचा नहीं गया था। हम इस दौरान सभी वर्ग के लोगों को बराबरी के अवसर देकर हमारे पुरखों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने में सफल भी हो रहे हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story