मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हरदीहा साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष डेरहा राम साहू के नेतृत्व में हरदीहा साहू समाज रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मकर संक्रांति और छेरछेरा की बधाई देते हुए छेरछेरा सहित अन्य छत्तीसगढ़ी पर्वों पर अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हरदीहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने हरदीहा साहू समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह आयोजन की सराहना करते हुए इसे सभी समाजों के लिए अनुकरणीय बताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





