छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भोयरा मरार समाज कल्याण समिति राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

jantaserishta.com
25 Dec 2021 10:21 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भोयरा मरार समाज कल्याण समिति राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू के नेतृत्व में भोयरा मरार समाज कल्याण समिति राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को 3 जनवरी 2021 को आयोजित राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए भोयरा मरार समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों का आभार जातया।

इस दौरान समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाल ही में अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद द्वारा 'महात्मा फुले समता पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर भोयरा मरार समाज कल्याण समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष सुकदेव पटेल, सर्वश्री शिवकुमार पटेल, नवाज खान, परेट पटेल, गजेन्द्र ठावरे, सीताराम पटेल, तुलसी पटेल, भगवान सिंह, राजू, चन्दन दोदरे, धरमू पटेल आदि उपस्थित थे
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story