छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कन्नौजिया कुर्मी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Shantanu Roy
21 April 2022 10:10 PM IST

x
छग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल कश्यप के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ कन्नौजिया कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को शिवरीनारायण में कन्नौजिया कुर्मी समाज द्वारा निर्मित नवीन धर्मशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया।
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण हेतु छत्तीसगढ़ कनौजिया कुर्मी समाज के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गोविंद कश्यप, चिंताराम कश्यप, कुशल कश्यप, गेंदराम वर्मा, विष्णु कश्यप, राम दुलार कश्यप, भरतलाल कश्यप, श्यामलाल कौशिक, शेखर कश्यप, डॉक्टर रामनारायण वर्मा सहित छत्तीसगढ़ कन्नौजिया कुर्मी समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Next Story





