छत्तीसगढ़
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट
Shantanu Roy
14 July 2026 12:10 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम् पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा निवास में सौजन्य भेंट की। इस दौरान धर्म, संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार और जनकल्याण के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। भेंट के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पारित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम जैसे निर्णय की सराहना की। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अस्मिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय समाज में धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं।
विधानसभा सत्र के सफल संचालन की दी शुभकामनाएं
परम् पूज्य डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को 13 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के सफल और कुशल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका और जनहित के मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं को लेकर भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डॉ. प्रेमासाई महाराज को नई दिल्ली में आयोजित भारत निर्माण कॉन्क्लेव-2026 में प्राप्त "सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर" सम्मान के लिए बधाई दी। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों प्रदान किया गया था। डॉ. रमन सिंह ने धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए डॉ. प्रेमासाई महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा, सद्भाव, नैतिक चेतना और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाले प्रयास प्रेरणादायक होते हैं।
बस्तर में बदलाव और विकास पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने अपने बस्तर प्रवास के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि कभी नक्सलवाद की चुनौतियों से प्रभावित रहा बस्तर आज विकास, शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बस्तर में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। डॉ. प्रेमासाई महाराज ने बताया कि बस्तर में आयोजित दिव्य दरबारों और हिन्दू जगाओ भव्य शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
माँ कोत्रावै मंदिर निर्माण का दिया आमंत्रण
भेंट के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को भारत के प्रथम माँ कोत्रावै मंदिर के निर्माण और आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को इस विशेष आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। डॉ. रमन सिंह ने महाराज जी के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंदिर निर्माण और आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान धार्मिक और सामाजिक विषयों के साथ-साथ समाज निर्माण में आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। दोनों ने भारतीय संस्कृति, सेवा भावना और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





