छत्तीसगढ़
छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की कारावास की सजा, कमरा बंद कमरे मे बच्ची के साथ कर रहा था अश्लील हरकत
Nil dhankar
8 Sept 2021 12:16 PM IST

x
छत्तीसगढ़
बिलासपुर। नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी को कोर्ट ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है. पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर 2018 को मल्हार चौकी क्षेत्र में यह घटना हुई थी. गांव का ही पनबुड़ी उर्फ मुखीराम साहू 62 वर्ष 10 और 12 साल की बच्चियों को पांच-पांच रुपए का सिक्का देकर बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और कमरा बंद कर उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
बाहर निकलकर बच्चियों ने पड़ोसी महिला को घटना की जानकारी दी तो उसने बच्चियों के परिजनों को बताया. फिर मल्हार चौकी में आकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511, 342 के तहत कार्रवाई की. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
Next Story





