छत्तीसगढ़

कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की सजा

Nil dhankar
7 Sept 2022 3:42 PM IST
कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की सजा
x
CG NEWS

जांजगीर-चाम्पा. जिले के सक्ती के विशेष न्यायालय ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। मामला 25 नवंबर 2020 का है। विशेष न्यायालय के अभियोजक राकेश महन्त ने बताया कि मालखरौदा थाना क्षेत्र की 2 नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर 2 युवक जितेंद्र भारती और दीपक भारती भगा ले गए थे।

एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो युवकों के उप्र के गोरखपुर के ईंट भट्ठे में लड़कियों के साथ होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। मामले की सुनवाई करते हुए सक्ती के विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने आरोपी दोनों युवकों जितेंद्र भारती और दीपक भारती को 20-20 साल की सजा सुनाई है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story