छत्तीसगढ़

नजूल RI को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, जानें क्या किया था?

jantaserishta.com
28 Jan 2026 8:07 PM IST
नजूल RI को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, जानें क्या किया था?
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: सरगुजा में विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ममता पटेल की अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाए गए नजूल आरआई राजबहादुर सिंह को 4 साल की सजा सुनाई है। वहीं, पांच हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है।
यह मामला अगस्त 2020 का है, जब सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने फुंदुरडिहारी पटवारी कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर तत्कालीन नजूल आरआई राजबहादुर सिंह को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
शिकायतकर्ता अर्चना खाखा ने एसीबी से शिकायत की थी कि, उनके पति राकेश खाखा ने साल 2018 में अंबिकापुर के ठाकुरपुर इलाके में 0.04 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। जमीन का नामांतरण, नक्शा सुधार और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के एवज में आरआई ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, आरआई ने जमीन की नाप कराने के बाद 10 हजार रुपए मांगे। अर्चना खाखा ने पहले 2 हजार रुपए दिए और बाकी रकम काम पूरा होने के बाद देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसीबी सरगुजा से कर दी।
7 अगस्त 2020 को एसीबी की टीम ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया। फुंदुरडिहारी पटवारी कार्यालय में शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये लेते समय राजबहादुर सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया और विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। हालांकि जमानत पर रिहा होने के बाद उसका निलंबन वापस ले लिया गया और उसने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।
एसीबी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर विशेष न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी की। बुधवार 28 जनवरी को फैसला सुनाते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।अदालत के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story