छत्तीसगढ़
कोर्ट ने फिर सौम्या चौरसिया को 4 दिनों के लिये ED हिरासत में भेजा
Nil dhankar
10 Dec 2022 4:30 PM IST

x
रायपुर। कोर्ट ने फिर डिप्टी सचिव सौम्या चौरसिया को चार दिनों के लिये ED हिरासत में भेजा है। ED ने सौम्या चौरसिया की संपत्ति को भी मनी लॉड्रिंग मामले में अटैच किया है। बता दें कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने शुक्रवार को मनी लांड्रिंग और कोल परिवहन में अवैध लेवी के मामले में स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में चालान पेश किया था।
आज कथित सरगना सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सीएम सचिवालय की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया है। इससे पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के कर्मचारी बड़े बड़े कार्टून में सबूत लेकर आए।
Next Story





