छत्तीसगढ़

दंपती की मिली लाश, बेटों ने जताई आत्महत्या करने की आशंका

Nil dhankar
10 July 2022 1:21 PM IST
दंपती की मिली लाश, बेटों ने जताई आत्महत्या करने की आशंका
x
छग

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में संदिग्ध हालत में बुजुर्ग दंपती के शव मिले हैं। पति का शव पलंग पर पड़ा हुआ था, जबकि पत्नी की लाश जमीन पर पड़ी थी। वहीं कमरे की छत से करीब 7 फीट की ऊंचाई पर लकड़ी से साड़ी के दो टुकड़े बंधे हुए हैं। दोनों टुकड़ों के फंदे टूटे हैं। बुजुर्ग दंपती के बेटों का कहना है कि माता-पिता ने सुसाइड किया है। हालांकि परिस्थितियों को देख पुलिस को संदेह है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, डोंगाकोहरौद गांव निवासी मोहन लाल कश्यप (73) और उनकी पत्नी ललिता कश्यप (60) के तीन बेटा-बेटियां हैं। तीनों बेटियों और दो बेटों की शादी हो चुकी है। तीनों बेटे और दो बहुएं साथ में ही रहते हैं। कारपेंटर का काम करने वाले मोहनलाल और उनकी पत्नी का शव रविवार सुबह उनके ही घर में शव मिला है। उनके बेटे दिनेश ने बताया कि माता-पिता ने आत्महत्या की है। हालांकि इसे लेकर संदेह है। दूसरी ओर पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया है कि घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसकी वजह से बुजुर्ग परेशान रहते थे। दो दिन पहले भी घर में जमकर विवाद हुआ था। घटना के समय सभी बेटे और बहू अपने-अपने कमरों में बताए जा रहे हैं। फिलहाल परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। उनके आने के बाद कमरे को खोला जाएगा। इसके बाद आगे जांच शुरू होगी।

Next Story