छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आया दंपति, एक का पैर डॉक्टरों ने काटा

Nilmani Pal
22 Nov 2022 9:27 AM GMT
करंट की चपेट में आया दंपति, एक का पैर डॉक्टरों ने काटा
x
छग

राजनांदगांव। सुदूर वनांचल बकरकट्टा इलाके में जंगली जानवरों के बिछाए गए विद्युत तार के चपेटे में आने से एक गर्भवती महिला पति समेत बुरी तरह करंट में झुलस गई। करंट के झटके से महिला का गर्भपात हो गया और उसका एक पैर भी काटना पड़ा। करीब माहभर पहले हुए इस घटना में झुलसे पति अब भी जीवन-मृत्यु के बीच जंग लड़ रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के बकरकट्टा के गेरूखदान के रहने वाले धनीराम अपनी पत्नी के साथ 24 अक्टूबर की रात को मुरूमगांव से लौट रहा था। इस दौरान करंट दौड़ रही एक तार में दोनों झुलस गए। करंट की मार से गर्भवती महिला सगनीबाई बुरी तरह से झुलस गई। उस दौरान पति भी करंट के चपेटे में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में भिलाई के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया।

उपचारार्थ भर्ती दंपत्ति को शारीरिक और आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ। पत्नी का गर्भपात हो गया। वहीं उसका एक पैर काटना पड़ गया। पति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने करंट तार बिछाने के आरोप में रोधन मरावी, धनीराम मरकाम और संतोष पोर्ते को गिरफ्तार किया है। इन पर जंगली जानवरों का शिकार करने की नियत से विद्युत तार बिछाने का आरोप है। जिसके चलते दंपत्ति करंट में झुलस गया।

Next Story