छत्तीसगढ़

घर में आग लगने से जिंदा जले दंपति, इलाज के दौरान मौत

Nilmani Pal
18 Jan 2022 3:28 PM IST
घर में आग लगने से जिंदा जले दंपति, इलाज के दौरान मौत
x

DEMO PIC 

छग न्यूज़

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली गांव में पति पत्नी की आग में जलकर मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक पति पत्नी घर में अलाव जलाकर सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग लग गई, जिससे दोनों की मौत हो गई. दरअसल, रात करीब 9 बजे पिथौरा पुलिस को जानकारी मिली. सोना सिल्ली गांव के एक घर में आग लग चुकी है. पिथौरा पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची.

पति आग से बचने के लिए घर के बाड़ी तरफ भागा था. पत्नी घर के भीतर ही आग की लपटों से पूरी तरह जल रही थी. पति भी जल रहा था. पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में घर से बाहर निकालकर रायपुर रिफर किया, तब तक बहुत देरी हो चुकी थी. मिली जानकारी के मुताबिक पति की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हुई है. वहीं पत्नी की बीच रास्ते में हो गई थी. पति का नाम हीराधर ठाकुर और पत्नी का नाम हेमबाई है. फिलहाल पिथौरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.





Next Story