छत्तीसगढ़

दंपती गिरफ्तार, मानव तस्करी करने का आरोप

Nilmani Pal
14 March 2022 6:10 AM GMT
दंपती गिरफ्तार,  मानव तस्करी करने का आरोप
x
छग

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र की विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 21 वर्षीय महिला को मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में डेढ़ लाख रुपये में बिक्री कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित बीट गार्ड सागर सिंह और उसकी पत्नी श्यामा बाई जायसवाल को पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया है।मामले में एक आरोपित फरार है।उसकी खोजबीन की जा रही है।आरोपितों के खिलाफ मानव तस्करी का अपराध दर्ज किया गया है।

बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में 21 वर्षीय महिला, पति के साथ जीवन यापन कर रही थी।आरोप है कि क्षेत्र में पदस्थ बीट गार्ड सागर सिंह की पत्नी श्यामा बाई जायसवाल ने उसे अपने जाल में फंसाया।वह 16 नवंबर 2021 को महिला के घर गई थी।बेहतर जीवन का झांसा देकर उसे गांव से निकलने प्रेरित किया था। पति के साथ विवाद होने पर महिला 20 नवंबर को घर छोड़कर श्यामा बाई जायसवाल के घर पहुंच गई थी।यहां दोबारा महिला को यहां रहने पर मुश्किलों का जीवन होने और बाहर निकलने पर जीवन खुशहाल होने का झांसा दिया।पीड़िता इससे सहमत हो गई और पति सागर सिंह के सहयोग से सूरजपुर रेलवे स्टेशन पहुचकर वहा से दोनो मध्यप्रदेश के राजगढ जिला थाना खिलचीपुर के मोल्डी गांव के रतन सिह के घर पहुंचे। यहां पर पांच दिन रहने के बाद वही के रहने वाले वाले प्रेम तवंर नानक व्यक्ति को महिला को एक लाख 50 हजार में बेच दिया गया।


Next Story