छत्तीसगढ़

दम्पति ने की देहदान की घोष‌णा

Nilmani Pal
12 Dec 2022 6:41 AM GMT
दम्पति ने की देहदान की घोष‌णा
x

दुर्ग। गयानगर रोड दुर्ग निवासी झुम्मर लाल जी बाफना(65) एवं उनकी पत्नी सरस्वती जैन बाफना(64) ने अपने देहदान की घोष‌णा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन व कुलवंत भाटिया को सौंपी। झुम्मर लाल देहदान की साली पूर्णिमा सुराना वसीयत की साक्षी बनी व देहदान हेतु सहमति दी.

झुम्मर लाल बाफना ने कहा वह चाहते हैं उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से दो लोगों को नई रौशनी मिले व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा। सुरेश जैन ने कहा बाफना दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।

Next Story