छत्तीसगढ़
पुरानी रंजिश में दंपति और बेटी से मारपीट, थाना में मामला दर्ज
Shantanu Roy
26 May 2026 10:19 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चौखड़िया तालाब के पास रहने वाली एक महिला ने थाना उरला में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती है। घटना 24 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थिया के अनुसार, इलाके के रहने वाले निरंजन बिंद और सुधीर कुमार पुरानी विवाद की बात को लेकर गाली-गलौच कर रहे थे। इसी दौरान उसके पति शिवरतन बिंद ने दोनों को गाली देने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी भड़क गए और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने मिलकर शिवरतन बिंद के साथ हाथ-मुक्के और लकड़ी के डंडे से मारपीट की। पति को बचाने पहुंची महिला और उसकी बेटी सुरुचि कुमारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दोनों के साथ भी अभद्रता की और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में महिला के दाहिने हाथ, पति के हाथ और पीठ तथा बेटी के सिर में चोट आई। घटना के बाद परिवार ने बीरगांव स्थित एनकेडी अस्पताल में उपचार कराया।
इलाज के बाद पीड़िता ने उरला थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना स्थल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन चुकी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Tagsरायपुर खबरउरला थानामारपीट मामलापुरानी रंजिशलकड़ी के डंडे से हमलाशिवरतन बिंदनिरंजन बिंदसुधीर कुमारमहिला से मारपीटरायपुर अपराधपरिवार पर हमलाएनकेडी अस्पतालपुलिस जांचउरला न्यूजछत्तीसगढ़ समाचारRaipur newsUrla police stationassault caseold enmityattack with wooden stickShivratan BindNiranjan BindSudhir Kumarassault on womanRaipur crimeattack on familyNKD hospitalpolice investigationUrla newsChhattisgarh news
Next Story





