छत्तीसगढ़

देश को अपने स्वर्णिम इतिहास पर गर्व है : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
13 Oct 2021 12:50 PM IST
देश को अपने स्वर्णिम इतिहास पर गर्व है : सीएम भूपेश बघेल
x

नई-दिल्ली/रायपुर। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज AICC मुख्यालय में भारत के शौर्य प्रतीक 1971 के युद्ध पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटकर बांग्लादेश का निर्माण करने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने अदम्य साहस का परिचय दिया था।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा - 1971 में बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र की पहचान मिली। वह जीत भारतीय सेना के शौर्य और स्व. इदिरा गांधी जी के साहस की अप्रतिम गाथा है। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी ने कांग्रेस मुख्यालय में लगाई गयी प्रदर्शनी का आज अवलोकन किया‌। देश को अपने स्वर्णिम इतिहास पर गर्व है।

Next Story