छत्तीसगढ़

वोटों की गिनती शुरू, रायपुर सहित इन शहरों को आज मिलेंगे नए महापौर

Nilmani Pal
15 Feb 2025 9:01 AM IST
वोटों की गिनती शुरू, रायपुर सहित इन शहरों को आज मिलेंगे नए महापौर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगमों में महापौर कौन बनेगा आज तय होने जा रहा है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गयी है। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।

माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक शहर में किसकी सरकार बनेगी इसका सीन पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।

Next Story