छत्तीसगढ़
पार्षद ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा, नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप
Nil dhankar
21 Jun 2022 2:57 PM IST

x
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के छुरिया नगर पंचायत के वार्ड क्र.5 के पार्षद राधेश्याम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्षद ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है। पार्षद ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत नगर में बनाये गए दुकानों में 5 लाख रुपये लेकर नागरिकों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम से पत्र जारी किया है। उल्लेखनीय है कि इसी मसले पर भाजपा ने भी अपने 8 पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शिकायत मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इन सभी पार्षदों ने पार्टी के विरुद्ध आचरण करते हुए सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाने का काम किया है।
Next Story





