छत्तीसगढ़

कोरोना काल में मिले राशि में हुई भ्रष्टाचार, विधायक ननकीराम कंवर ने लगाया आरोप

Nilmani Pal
17 March 2023 7:59 AM GMT
कोरोना काल में मिले राशि में हुई भ्रष्टाचार, विधायक ननकीराम कंवर ने लगाया आरोप
x

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ननकीराम कंवर ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवा रायपुर द्वारा कोरोना काल में प्राप्त राशि के उपयोग में अनियमितता किए जाने की ओर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जवाब में बताया कि कोरोना राहत के लिए अलग-अलग मत से राशि प्राप्त हुई है। इन राशि में कोई अनियमितता नहीं की गई। प्राप्त राशियों में से अलग-अलग मद से विभागों को कोरोना राहत और मदद के लिए वितरित की गई है।

विधायक ननकीराम कंवर ने कहा कि जब कोई भी वस्तु खरीदी नही हुई तो राशि का किस मद में उपयोग हुआ। जब सामान खरीदा गया तो टैक्स पटाया जाना था, पर नही पटाया गया। ये राशि भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं है। इस पर मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा हमने विभाग की ओर से जानकारी दी है। अलग-अलग मद में खर्च हुई है, पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Next Story