छत्तीसगढ़

गद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब सो रहे हैं जेल की जमीन पर : विष्णुदेव साय

Nil dhankar
13 April 2024 4:27 PM IST
गद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब सो रहे हैं जेल की जमीन पर : विष्णुदेव साय
x

पेंड्रा। सीएम विष्णुदेव साय ने आज अण्डी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब जेल की जमीन पर सो रहे हैं। आगे कहा, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मरवाही की जनता ने कोरबा में कमल खिलाने का निर्णय ले लिया है। छत्तीसगढ़ की जनता विकास की राह चुन कर आगे बढ़ना चाहती है।

राहुल गांधी पर हमला -

"जहँ-जहँ पांव पड़े राहुल के, तहँ-तहँ बंटाधार"

चुनाव का समय है, सभी लोग आएंगे। जिनके भी कैंडिडेट हैं, उनके बड़े नेता तो समर्थन में आएंगे ही। लेकिन आने से कोई फर्क़ पड़ने वाला तो है नहीं, जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहाँ कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।



Next Story