छत्तीसगढ़

रिश्वतखोर कृषि अधिकारी गिरफ्तार, 1 लाख की घूस लेते ACB-EOW ने रंगे हाथों पकड़ा

Shantanu Roy
12 April 2026 8:34 PM IST
रिश्वतखोर कृषि अधिकारी गिरफ्तार, 1 लाख की घूस लेते ACB-EOW ने रंगे हाथों पकड़ा
x
छग
Sarguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने एक कृषि विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर 3 लाख रुपए की घूस मांगने का आरोप है, जिसमें पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए उसे पकड़ा गया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान सोहन लाल भगत के रूप में हुई है, जो बीज निरीक्षक और कृषि विकास अधिकारी के पद पर विकासखंड अंबिकापुर में पदस्थ था।

मामले की शुरुआत सूरजपुर जिले के प्रतापपुर निवासी अजीत कुमार कश्यप की शिकायत से हुई। अजीत कुमार कश्यप हैदराबाद की कंपनी साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी धान और मक्का के बीजों की सप्लाई का कार्य करती है। शिकायत के अनुसार, अगस्त माह में बिक्री के बाद बचे हुए बीजों को कंपनी में वापस भेजने के लिए अंबिकापुर के दरिमा रोड स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। इसी दौरान आरोपी अधिकारी को बीज भंडारण की जानकारी मिली।

आरोप है कि सोहन लाल भगत ने इस मामले में प्रार्थी को अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी और कार्रवाई से बचाने के नाम पर 3 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। प्रार्थी रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाने के उद्देश्य से एसीबी-ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाया। 12 अप्रैल को योजना के अनुसार प्रार्थी आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त 1 लाख रुपए देने पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, पहले से घात लगाए एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है। एसीबी-ईओडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि रिश्वतखोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और ऐसे मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी उनसे रिश्वत की मांग करता है, तो वे तुरंत इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में करें, ताकि ऐसे भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
Tagsसरगुजा रिश्वत मामलाACB EOW कार्रवाईकृषि विकास अधिकारी गिरफ्तारसोहन लाल भगत1 लाख घूसभ्रष्टाचार केसबीज निरीक्षक रिश्वतअंबिकापुर खबरएंटी करप्शन ब्यूरोछत्तीसगढ़ न्यूजSurguja bribery caseACB EOW actionAgriculture Development Officer arrestedSohan Lal Bhagat1 lakh bribecorruption caseseed inspector bribeAmbikapur newsAnti Corruption BureauChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story