छत्तीसगढ़

निगमकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, जहर खाकर दी जान

Nil dhankar
16 Jan 2023 1:13 PM IST
निगमकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, जहर खाकर दी जान
x
छग

दुर्ग। भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में रिसाली नगर निगमकर्मी की नवविवाहिता पत्नी ने जहर खा लिया. युवती के जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में सिर्फ इतना पता चला है कि युवती ससुराल वालों से हो रहे विवाद से परेशान थी.

नवविवाहिता का मामला होने के कारण इसकी न्यायिक दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी. नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि "बीएसपी क्वॉटर रिसाली निवासी जयप्रकाश डहरे रिसाली निगम का कर्मचारी है. उसकी पत्नी रेणुका डहरे (28) ने जहर खा लिया. दोनों पहले बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा वार्ड 16 में रहते थे वहां पर विवाद के चलते जयप्रकाश और रेणुका रिसाली आ गए थे और यहां रहने लगे थे. यहां आने के बाद भी परिवार में विवाद हो रहा था. जिसके चलते उसने खुदकुशी की. मृतका के मायके वालों की उपस्थिति में पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी. उनके बयान के आधार आगे की जांच की जाएगी."


Next Story