छत्तीसगढ़

निगमकर्मी ने बेटे के अपहरण की जताई आशंका, कल से है गायब

Nil dhankar
24 July 2022 11:34 AM IST
निगमकर्मी ने बेटे के अपहरण की जताई आशंका, कल से है गायब
x
छग

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाला 19 वर्षीय 12वीं का छात्र अचानक लापता हो गया है। उसका मोबाइल भी बंद है। नगर निगम कर्मचारी पिता ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई है। तिफरा के मन्नाडोल के रहने वाले विश्वराज सिंह(19) 12वीं का छात्र है। उसके पिता अनिल सिंह नगर निगम में पदस्थ हैं। शनिवार की सुबह 9.30 बजे अनिल ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले। तब विश्वराज अपने पिता से खर्च के लिए 20 रुपये मांगे। इसके बाद अनिल ड्यूटी चले गए। इसके बाद विश्वराज भी घर से बाहर निकल गया।

इसके बाद शाम तक वह लौटकर घर नहीं आया। उसे भोजन कराने के लिए मां आसपास खोजबीन करती रही, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मां ने विश्वराज के मोबाइल पर काल किया, लेकिन नंबर बंद था। इसके बाद उन्होंने अनिल को सूचना दी। अनिल आफिस से घर आए और विश्वराज के दोस्तों व अपने रिश्तेदारों से संपर्क कर खोजबीन की। लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। शाम को पिता ने सिरगिट्टी थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी के तहत अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई है। पिता अनिल ने बताया कि विश्वराज सीधा साधा है। उसकी किसी के साथ ज्यादा दोस्ती भी नहीं है और घर से बाहर नहीं निकलता था। उन्होंने बेटे की अपहरण की आशंका जताई है।

Next Story