छत्तीसगढ़

बिना मास्क के घूमने वालों पर निगम ने की कड़ी कार्रवाई, 83,980 रुपये का जुर्माना वसूला

Shantanu Roy
7 Feb 2022 1:51 PM GMT
बिना मास्क के घूमने वालों पर निगम ने की कड़ी कार्रवाई, 83,980 रुपये का जुर्माना वसूला
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला। नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन दिन में विभिन्न जोनों में 1056 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर 83980 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोन क्रमांक 1 की टीम ने 117 लोगों पर 8900 रुपये जुर्माना किया। जोन 2 की टीम ने 72 लोगों पर 5400 रुपये जुर्माना किया। जोन 3 ने 89 लोगों पर 6250 रुपये जुर्माना किया। जोन 4 ने 225 लोगों पर 20500 रुपये का जुर्माना किया। जोन 5 ने विभिन्न मुख्य मार्गो एवं चौक - चौराहों में बिना मास्क पहने मिले 53 लोगों पर 5750 रुपये जुर्माना किया|
जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क बिना पहने मिले 107 लोगों पर 10630 रुपये जुर्माना किया। जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 49 लोगों पर 2450 रुपये का जुर्माना किया। जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 19 लोगों पर 1000 रुपये का जुर्माना किया।
जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चौक - चौराहों पर बिना मास्क पहने मिले 87 लोगों पर 5250 रूपये जुर्माना किया। इसी तरह जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क पहने मिले 238 लोगों पर 17850 रूपये जुर्माना वसूला। विगत तीन दिन में कुल 1056 लोग बिना मास्क पहने मिले, उन पर कुल 83980 रूपये जुर्माना किया गया। बिना मास्क पहने मिले लोगों पर लोकस्वास्थ्य जनजागरण अभियान के रूप में समझाइश देने सहित जुर्माना की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Next Story