छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप को निगम टीम ने किया सील, टैक्स जमा नहीं करने पर हुआ एक्शन

Nil dhankar
6 April 2025 9:43 AM IST
पेट्रोल पंप को निगम टीम ने किया सील, टैक्स जमा नहीं करने पर हुआ एक्शन
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ में लंबे समय से कई दुकानदार नगर निगम का टैक्स नहीं पटा रहे हैं। ऐसे में राजस्व वसूली को लेकर निगम ने कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को पेट्रोल पंप और 3 दुकानों को सील किया गया है। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद निगम की राजस्व टीम ने कार्रवाई की। उर्दना बाईपास रोड स्थित रामाधीन पेट्रोल पंप का निगम का टैक्स बकाया 3 लाख 37 हजार रुपए था।

निगम का राजस्व अमला ने वहां पहुंचा और पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। साथ ही रामलीला मैदान कॉम्प्लेक्स के दुकान नंबर 19 के संचालक का बकाया किराया 3 लाख से अधिक रुपए था। दुकान क्रमांक 2 गायत्री नागवंशी का बकाया किराया 74088 रुपए साथ ही सुभाषचंद्र बोस कॉम्प्लेक्स के दुकान क्रमांक 9 के संचालक विभूति भूषण का बकाया किराया 151201 रुपए था, जो लंबे समय से नगर निगम में किराया जमा नहीं कर रहे थे। इन दुकानों को भी सील किया गया।

Next Story