छत्तीसगढ़

निगम के सुपरवाइज़र से मारपीट, बाइक में की तोड़फोड़

Shantanu Roy
6 May 2022 2:15 PM GMT
निगम के सुपरवाइज़र से मारपीट, बाइक में की तोड़फोड़
x
छग

बिलासपुर। गुरुवार की शाम मुंगेलीनाका चौक के पास युवक ने निगम सुपरवाइजर को रोककर मारपीट की। साथ ही उनकी बाइक को तोड़ दिया। मारपीट से घायल निगमकर्मी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सकरी के दलदलिहापारा में रहने वाले श्रवण भारते नगर निगम में सुपरवाइजर हैं। गुरुवार की शाम सात बजे वे अपने छोटे भाई करण भारते के साथ खरीदारी के लिए मुंगेलीनाका की ओर आए थे। मुंगेलीनाका से वे कुदुदंड की ओर जा रहे थे। मोड़ पर एक युवक ने उनकी बाइक को रोक लिया।

युवक ने उनसे नाम पता पूछा। इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने निगम सुपरवाइजर से मारपीट की। मारपीट के बीच उसने निगम कर्मी की बाइक को लात से मारकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वह चला गया। निगमकर्मी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने उसका नाम गोलू मिश्रा बताया। पूछताछ के बाद निगम कर्मी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story