छत्तीसगढ़

अवैध प्लॉटिंग पर निगम सख्त : बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर और जमीन दलालों को नोटिस जारी

Nilmani Pal
2 Sep 2022 10:20 AM GMT
अवैध प्लॉटिंग पर निगम सख्त : बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर और जमीन दलालों को नोटिस जारी
x

बिलासपुर। प्रदेश की न्यायधानी में नगर निगम क्षेत्र की बेशकीमती जमीन प्रॉपर्टी डीलरों के निशाने पर है। शहर में अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों का निर्माण कर जमीन खरीद बिक्री का कारोबार तेजी से फैल रहा है। हालांकि, अवैध कॉलोनी और अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफिया व प्रॉपर्टी डीलर अब निगम के निशाने पर हैं। निगम ने ऐसे 100 से ज्यादा बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर व जमीन दलालों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया है। कुछ जगहों पर अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई की गई है।

दरअसल, निगम विस्तार के साथ शहर में अवैध कॉलोनियों और अवैध प्लाटिंग करने वालों की बाढ़ आ गई है। नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्र सबसे ज्यादा इनके निशाने पर हैं। बिना अनुमति, नियमों को ताक पर रखकर इन क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। खमतराई, बहतराई, मोपका, चिल्हाटी, सरकंडा, देवरीखुर्द, सकरी, कोनी तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां सबसे ज्यादा अवैध प्लाटिंग का कारोबार फल फूल रहा है।

लगातार इसकी शिकायतें निगम को मिल रही हैं। जिसके बाद निगम अब एक्शन में आ गया है। निगम ने ऐसे बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलरों और जमीन दलालों की नई सूची तैयार की है। जिसमें 100 से ज्यादा नए लोगों की पहचान की गई है। जो शहर के अलग अलग क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग का काम कर रहे हैं। निगम ने अब इन्हे नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर नोटिस का जवाब नहीं देने वालों पर कार्रवाई भी शुरू की गई है। जिसमें अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है।


Next Story