छत्तीसगढ़

ठेकेदार को निगम ने जारी किया नोटिस

Nil dhankar
18 Aug 2024 5:15 PM IST
ठेकेदार को निगम ने जारी किया नोटिस
x

रायगढ़ raigarh news। वार्ड क्रमांक 24, 25 एवं 47 टाइल्स कार्य, नाली पर स्लैब कार्य एवं तालाब में पचारी निर्माण के कार्य समय पर नहीं करने पर ठेकेदार को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस पर कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने की बात कहते हुए कार्य नहीं करने की स्थिति पर ब्लैकलिस्टेड करने एवं अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई है। Blacklisted

कृष्ण वाटिका निवासी स्काई हाई इंटरप्राइजेज द्वारा वार्ड क्रमांक 24 पटेल घर से पुलिया तक नाली पर स्लैप कार्य, वार्ड क्रमांक 25 गढक़लेवा के सामने टाइल्स कार्य एवं वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर दीवानमुंडा तालाब में पचारी निर्माण के कार्य लिए गए हैं। ठेकेदार द्वारा वर्तमान में कार्य बहुत धीमी अथवा बंद कर दिया गया है।

इस पर निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करने की बात कही गई है। इसी तरह कार्य नहीं करने की स्थिति पर निगम के समस्त कार्यों से ब्लैकलिस्टेड करते हुए अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह पार्षद निधि से वार्ड क्रमांक 22 में देवांगन घर से जयसवाल घर तक एवं सिंधी काली कॉलोनी झूलेलाल परिसर में सीसी सडक़ 8 प्रतिशत अधिक एस ओ आर मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर राकेश सिंह कालिंदी कुंज से कार्य की लागत 11 लाख 53 हजार एवं पूर्ण करने की अवधि बरसात को छोडक़र तीन माह का अनुबंध किया गया है।

Next Story