छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहरी गौठान का किया निरीक्षण

Nil dhankar
9 July 2022 5:56 PM IST
निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहरी गौठान का किया निरीक्षण
x

भिलाई। निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहरी गौठान कोसानगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की महिलाओं की रोजगार संबंधी गतिविधियां देखी, महिलाओं द्वारा मछली पालन का व्यवसाय किया जा रहा है, अगरबत्ती निर्माण, फूलों से बने साबुन, फिनाइल आदि का वृहद रूप में महिलाएं व्यवसाय कर रही है गौठान में महिलाएं अब मुर्गी पालन का व्यवसाय करेंगे इसके लिए स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है.

इसकी जानकारी निगम आयुक्त ने अधिकारियों से ली। मछली पालन देखने तालाब पहुंचे और इस प्रकार के व्यवसाय पर फोकस करने कहा, उन्होंने महिलाओं को निर्देश दिए कि सब्जी उत्पादन गौठान के एक बड़े भूभाग पर करें, ज्यादा मांग और जल्दी ग्रोथ करने वाले सब्जियों का चयन इसके लिए करें। आयुक्त ने गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया, वहीं उन्होंने वर्मी कंपोस्ट खाद की क्वालिटी भी देखी। आयुक्त ने महिलाओं के कार्य की सराहना की तथा और भी गतिविधियों को जोड़ने व रोजगार तथा आय प्राप्त करने के सुझाव दिए वहीं उन्होंने महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद की सामग्री को विक्रय करने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, सुलोचना धनकर एवं रेखा बघेल आदि मौजूद रहे।

Next Story