छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त ने सुमित बाजार पर लगाया जुर्माना

Nilmani Pal
8 Feb 2025 8:27 AM GMT
निगम आयुक्त ने सुमित बाजार पर लगाया जुर्माना
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वच्छता अभियान के तहत शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर लापरवाही मिली। सहदेव नगर, कमला कॉलेज रोड और गंज मंडी क्षेत्र में कचरे का बड़ा ढेर मिला, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई है।

पुष्पवाटिका के पास स्थित कंटेनर में भी अनियमित तरीके से कचरा भरा हुआ पाया गया। आयुक्त ने एसएलआरएम सेंटर के सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने का निर्देश दिया और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जांच के दौरान सिल्वर स्क्रीन और सुमित बाजार में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन मिला। दोनों प्रतिष्ठानों पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, बाबा फतेह सिंह हॉल में आयोजित विवाह समारोह के दौरान सड़क पर कतरन और प्लास्टिक फैलाने के लिए 1,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Next Story