छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त ने किया ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड, इकरारनामा की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप

HARRY
27 Aug 2021 10:10 AM GMT
निगम आयुक्त ने किया ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड, इकरारनामा की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप
x
छत्तीसगढ़

दुर्ग। कार्य में लापरवाही बरतने पर निगम आयुक्त ने दुर्ग नगर पालिक निगम के ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया है। बता दें कि नगर निगम ने 10 क्लोरीन गैस टनर प्रदाय कार्य के लिए आदेश जारी किया था। इस संबंध में पत्र जारी कर 8 फरवरी से 12 जुलाई तक का समय दिया गया था। लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही करते हुए दिए गए अवधि तक सामग्री प्रदाय नहीं किया। ठेकेदार ने कार्य में संपादित इकरारनामा की शर्तों का उल्लंघन किया है। लापरवाही के कारण निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम ठेकेदार को निविदा के समय जमा कराई गई अमानत राशि को भी राजसात कर लिया गया। ठेकेदार की ओर से कार्य के लिए प्रस्तुत निविदा को निगम ने निरस्त करते हुए जमा की गई निविदा अमानत राशि राजसात करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया है। ठेकेदार को इस संबंध में तीन बार सूचना नोटिस दिया गया। उसके बाद भी कार्य के प्रति रुचि नहीं दिखाई। कार्य के प्रति लापरवाही की गई। इससे शासन स्तर पर निगम की छबि धूमिल हुई है। इसे देखते हुए आयुक्त मंडावी ने अनुबंध शर्तों का उल्लंघन करने के कारण ठेकेदार सुभाष प्रसाद को ब्लैक लिस्टेट कर उनकी अमानत राशि राजसात कर ली है। नगर निगम ने आमंत्रित समस्त निविदा कार्यों में भाग लेने से भी वंचित कर दिया है।

Next Story