छत्तीसगढ़

निगम कमिश्नर ने लिपिक को किया मुख्यालय अटैच

Shantanu Roy
25 April 2024 5:58 PM GMT
निगम कमिश्नर ने लिपिक को किया मुख्यालय अटैच
x
छग
रायपुर। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने आज अनियमितता की शिकायत के बाद जोन 9 के लिपिक ध्रुव तिवारी को मुख्यालय में अटैच कर दिया है। उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है। जोन क्रमांक 9 में पदस्थ लिपिक तिवारी ने नामांतरण करने 10 हजार की रिश्वत की मांगी थी। जिसकी शिकायत मिलने पर उसे हटाकर निगम मुख्यालय के सचिवालय में अटैच कर दिया गया है। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने शिकायत मिलने पर सम्बंधित बाबू को जोन से तत्काल हटाकर मुख्यालय में पदस्थ करने के निर्देश दिए। जिससे जांच प्रभावित ना हो। जांच में सही पाए जाने पर सम्बंधित पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story