कोरोना वैक्सीन: जन जागरूकता के लिए कलेक्टर की पहल, स्कूली बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता

बलौदाबाजार: कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा डोमन सिंह के निर्देशानुसार जिले में कोरोना टीकाकरण के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में स्कूली बच्चों के बीच 24 एवं 25 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निबन्ध का विषय - कोविड का दूसरा टीका लगाना क्यों जरूरी है, रखा गया है। बच्चे अपने घर पर निबंध लिखकर निर्धारित तिथि पर स्कूलों में जमा करेंगे। प्रतियोगिता प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्तर तक चार वर्गों में होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





