छत्तीसगढ़

कोरोना का खतरा: छत्तीसगढ़ में फिर स्कूल बंद करने की तैयारी

Nil dhankar
3 Jan 2022 1:52 PM IST
कोरोना का खतरा: छत्तीसगढ़ में फिर स्कूल बंद करने की तैयारी
x

रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर की सुगबुगाहट के बीच राज्य सरकार ने पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद करने जा रही है. इस संबंध में राज्य सरकार कुछ देर में आदेश जारी कर सकती है. बता दें कि प्रदेश में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ वरिष्ठ आला अधिकारियों के साथ आज अपने निवास कार्यालय में बैठक की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अफसरों को जरूरी ऐहतियातन कदम उठाने को लेकर दिए निर्देश दिए गए है.

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा गया है. रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने कहा गया है.

Next Story