छत्तीसगढ़

जनमानस कार्यक्रम मिले कोरोना मरीज, मचा हड़कंप

Nil dhankar
9 Jan 2022 10:53 AM IST
जनमानस कार्यक्रम मिले कोरोना मरीज, मचा हड़कंप
x
प्रतीकात्मक फोटो 
छग न्यूज़

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी डोंगरगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम एलबी नगर बाजार चौक वार्ड नंबर 04 प्रायमरी स्कूल में जनमानस का कार्यक्रम किया जा रहा था. मानस सम्मेलन कार्यक्रम श्रीराम मानस युवा परिवार द्वारा कराया जा रहा था. यह कार्यक्रम प्रशासन की बगैर अनुमति के किया जा रहा था.

सूचना मिलने पर तहसीलदार राजू पटेल तत्काल लाल बहादुर नगर पहुंच गए. तहसीलदार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर टेस्टिंग का कार्यक्रम प्रारंभ किया. जिसमें दो व्यक्ति पॉजिटिव मिले.तहसीलदार के आदेश अनुसार कार्यक्रम को स्थगित कर अन्य लोगों की जांच की जा रही है. साथ ही वार्ड को कन्टेंटमेंट जोन बनाकर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है.

Next Story