छत्तीसगढ़
कोरोना के मरीज शून्य, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी नियंत्रण में
Nil dhankar
17 April 2022 8:57 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लगातार सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी होने के साथ-साथ अब नए मरीज भी शून्य हो रहा है। बीते 7 दिनों में तीसरी बार कोरोना के मरीज शून्य है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते 10, 14 और 16 अप्रैल को शून्य मरीज मिले। वहीं बीते 24 घंटे में एक भी नया मरीज नहीं मिला। अभी प्रदेश सक्रिय मरीजों की संख्या 16 है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण से राहत के बाद राज्य सरकार ने मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दी है। आदेश के अनुसार सार्वजनिक जगहों में मास्क नहीं पहनने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा।
Next Story





