कोरोना महासंकट: छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान नहीं खुलेंगी शराब दुकानें, वायरल हुआ फर्जी लेटर, जारी हुआ ये बयान

रायपुर:- देश में जारी कोरोना के महासंकट ने त्राहिमाम मचा दिया है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि हर राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई है. एक ओर अस्पतालों के बाहर मरीजों की कतार है, जो इलाज करवाना चाहते हैं. दूसरी ओर श्मशान घाटों के बाहर भी शवों की कतार है, जो मुक्ति पाना चाहते हैं. लेकिन दोनों ही जगह कोई व्यवस्था नहीं है. वहीं कुछ शरारतें प्रशासन और सरकार को परेशान कर रही हैं. सोशल मीडिया में एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है जिसके मुुताबिक आबकारी विभाग अब लॉकडाउन के दौरान भी शराब दुकानों को खोलने की तैयारी कर रहा है. लेेकिन विभाग ने इस बारे में स्पष्ट कहा है कि- यह पत्र पूरी तरह फ़र्ज़ी है, ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





