छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कोरोना जांच कराना हुआ सस्ता, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू
jantaserishta.com
6 Dec 2020 7:30 PM IST

x
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश: राज्य के निजी अस्पतालों और पैथालाॅजी लेबो में नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू
मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में कोविड-19 टेस्ट की जांच शुल्क दरों में भारी कमी
रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में कोविड-19 के परीक्षण के लिए आरटीपीसीआर, रेपिट एंटिजन और ट्रूनाट टेस्ट की दरें काफी कम कर दी गई है। राज्य के निजी अस्पतालों और पैथालाॅजी केन्द्रों में नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के तहत आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए यदि सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए मरीज से 750 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरिक्त लिया जाएगा।
इसी तरह ट्रूनाॅट नेट टेस्ट के लिए यदि कोविड-19 टेस्ट का सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए जांच शुल्क 1500 रूपए प्रति मरीज लिया जायगा। सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरिक्त लिया जाएगा।
रेपिड एंटिजन टेस्ट के लिए यदि कोविड-19 टेस्ट का सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए जांच शुल्क 400 रूपए प्रति मरीज लिया जायगा। इसी प्रकार सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरक्ति लिया जाएगा। इस शुल्कों में सेम्पल कलेक्शन, ट्रांसपोर्ट शुल्क, जांच शुल्क एवं कंज्युमेबल, पीपीई किट इत्यादि का शुल्क सम्मिलित है।
TagsCorona investigation in ChhattisgarhCorona investigationCorona investigation in Chhattisgarh cheaperCorona investigation drastically reduced
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





