छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फिर दिखाने लगा असर, 11 नए मामले आए सामने

Shantanu Roy
19 Jun 2025 11:19 PM IST
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फिर दिखाने लगा असर, 11 नए मामले आए सामने
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में आज 11 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 10 मरीज रायपुर जिले से हैं, जबकि 1 मामला बिलासपुर से सामने आया है। यह जानकारी कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर के माध्यम से प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कुल 55 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 43 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं, जबकि 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 94 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।


चार जिलों में फैला संक्रमण
प्रदेश के चार जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज फिलहाल मौजूद हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले रायपुर से हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है और मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और हाथों की नियमित सफाई की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के CMHO को निर्देश जारी करते हुए कोविड निगरानी बढ़ाने को कहा है। साथ ही संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों की जांच कराने, जरूरत होने पर अस्पताल में भर्ती करने और कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। मौसमी बीमारियों के साथ-साथ अब कोरोना के मामलों में भी इजाफा हो रहा है, ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
Tagsकोरोना संक्रमणCorona Updateछत्तीसगढ़ कोविड केसChhattisgarh Covid Casesरायपुर कोरोनाRaipur Corona Positiveबिलासपुर कोविडBilaspur Covid Caseकोरोना एक्टिव केसCovid Active Casesकोविड हेल्थ बुलेटिनCovid Bulletin CGस्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़Health Department Chhattisgarhहोम आइसोलेशनHome Isolationकोविड नियमCovid Protocolsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story