छत्तीसगढ़
कोरोना संक्रमित को जनरल वार्ड में कर दिया भर्ती, खबर लगते ही मरीजों में मचा हड़कंप
Nil dhankar
3 July 2022 2:26 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कवर्धा। कवर्धा जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज को सामान्य मरीजों के साथ भर्ती कर दिया गया। जैसे ही सामान्य मरीजों को इसका पता तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद सामान्य मरीजों ने परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में एक कोरोना संक्रमित मरीज को अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सामान्य मरीजों को पता लगते ही यहां हड़कंप मच गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले से अपने आपको अनजान बता रहे हैं।
Next Story





