छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, जानें क्या है वजह

jantaserishta.com
30 Oct 2021 8:35 AM IST
छत्तीसगढ़ में कोरोना ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, जानें क्या है वजह
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 14 दिनों में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 12 जिलों में कोरोना के 28 नए मरीज मिले।

दो माह बाद कबीरधाम में कोरोना का मरीज मिला है। हालांकि ​पॉजिटिविटि दर 0.12 प्रतिशत है। बता दें कि कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद नियमों को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। यहीं कारण है कि कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि त्यौहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ रही है वहीं कोरोना प्रोटोकॉल का कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, जंगल सफारी, एयरपोर्ट में कोरोना का जांच नहीं हो रहा है। यहीं कारण है कि कोरोना के मामले बढ़े हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story