छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल करेंगे बड़ी बैठक, सभी महापौर और नगर निगम आयुक्त होंगे शामिल

jantaserishta.com
21 April 2021 6:41 PM IST
छत्तीसगढ़ में कोरोना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल करेंगे बड़ी बैठक, सभी महापौर और नगर निगम आयुक्त होंगे शामिल
x

कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विचार विमर्श के लिए महापौर और नगर निगम आयुक्तों की वर्चुअल बैठक 22 अप्रैल को


रायपुर:- राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के संबंध में विचार विमर्श के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य के सभी नगर निगमों के महापौर और नगर निगम आयुक्तों की वर्चुअल बैठक का आयोजन 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जायेगा।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाली इस बैठक में राज्य के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम, उपचार एवं टीकाकरण हेतु उठाये गए कदमों की समीक्षा की जाएगी और कोरोना से बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में जरूरी दिशानिर्देश दिए जाएंगे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story