छत्तीसगढ़

कोरोना बेकाबू: अगले आदेश तक रायपुर एम्स में ओपीडी और ए-बी ब्लॉक के ऑपरेशन थियेटर बंद, ट्रामा और इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू

jantaserishta.com
17 April 2021 10:11 AM IST
कोरोना बेकाबू: अगले आदेश तक रायपुर एम्स में ओपीडी और ए-बी ब्लॉक के ऑपरेशन थियेटर बंद, ट्रामा और इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू
x

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एम्स रायपुर में नियमित ओपीडी और ओटी सेवाएं 17 अप्रैल से अगले आदेश तक निलंबित रहेगी। ट्रामा और इमरजेंसी सेवा, प्रसूति और इमरजेंसी ओटी सेवा जारी रहेगी। मरीजों के लिए टेलीमेडिसीन सेवा उपलब्ध रहेगी। कोविड-19 वार्ड में 30 नए बेड लगाए गए हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कल प्रदेश में 14,912 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी और 11,807 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए थे. वही 138 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई थी. बता दें कि अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 12,4303 है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story