छत्तीसगढ़
सहकारिता नीति-2025 से गांव, गरीब, महिला और किसान को मिलेगा संबल: भावना बोहरा
Shantanu Roy
24 July 2025 8:40 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में लाई गई सहकारिता नीति–2025 देश के सहकारिता क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली है। यह नीति सहकारी समितियों को स्वायत्तता, पारदर्शिता और समान अवसर देने के साथ ही ग्रामीण भारत के विकास की गति को नई दिशा देगी। भावना बोहरा ने कहा कि यह नई नीति सहकारिता क्षेत्र में समयबद्ध सुधारों के माध्यम से काम करेगी, जिससे गांव, गरीब, महिला और किसान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय और समान भागीदारी निभा सकेंगे। यह पहल सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा और व्यापक विस्तार प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के नेतृत्व में शुरू की गई सहकारिता नीति–2025 सहकारिता क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन का सूत्रपात करेगी। यह नीति समयबद्ध सुधारों के माध्यम से सहकारी समितियों को स्वायत्तता,… pic.twitter.com/TGZU48NF8Z
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) July 24, 2025
उन्होंने कहा कि यह नीति सिर्फ एक सरकारी दस्तावेज नहीं, बल्कि स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक समावेशिता का आधार बनेगी। सहकारी समितियों को सशक्त बनाने से देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिलेगा। विधायक बोहरा ने विश्वास जताया कि इस नीति के लागू होने से विशेष रूप से महिलाएं, कृषक और ग्रामीण युवा लाभान्वित होंगे। इससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को ज़मीन पर उतारने में मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे एक क्रांतिकारी पहल बताया, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के नींव स्तंभों को मजबूत करेगी। सहकारिता नीति–2025 को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर बोहरा ने कहा कि यह एक दूरदर्शी योजना है, जो आने वाले वर्षों में देश की सहकारी संरचना को मजबूत और आधुनिक बनाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





