
x
रायपुर। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में सहकारिता अधिनियम के नवीन प्रावधानों और संशोधित नियमों की जानकारी दी गई है। यह पुस्तक सहकारिता विभाग के उप सचिव एवं संयुक्त पंजीयक श्री प्रेमसाय सर्पराज द्वारा लिखी गई है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव सह पंजीयक श्री हिमशिखर गुप्ता भी उपस्थित थे।
Next Story





