छत्तीसगढ़

सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने दी 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Nil dhankar
11 Feb 2022 3:48 PM IST
सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने दी 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
x

रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है. दरअसल राजधानी रायपुर में आज वेतन वृद्धि स्वीकृत नहीं होने के विरोध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल किया। कर्मचारियों का कहना है कि दो साल से उनकी वेतन वृध्दि नहीं हुई है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में बढ़ोत्तरी से सरकार पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि उनको वेतन बैंक के मुनाफे से ही दिया जाता है।

उनकी मांग है की वर्ष देय वार्षिक वेतन वृद्धि की स्वीकृति पंजीयक, सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधान नहीं किए जाने के विरोध में एक दिन की हड़ताल किया है। बता दें कि प्रदेश के 5 जिलों के सहकारी बैंक आज बंद है.

Next Story