छत्तीसगढ़

पति से विवाद फिर मौत को गले लगाई, फंदे पर मिली नवविवाहिता

Nil dhankar
9 July 2023 2:26 PM IST
पति से विवाद फिर मौत को गले लगाई, फंदे पर मिली नवविवाहिता
x
छग

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रह है कि, मृतिका दीप्ति का मौत से दो दिन पहले अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह घटना कृष्ण विहार कालोनी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, दीप्ति की शादी दो साल पहले बेमेतरा निवासी धनंजय पवार से हुई थी। वहीं दो दिन पहले किसी बात को लेकर उसका अपने पति से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब तक मौत का कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Next Story