छत्तीसगढ़

बाराती को चाकू मारने वाला गिरफ्तार

Kajal Dubey
17 Dec 2022 8:09 AM GMT
बाराती को चाकू मारने वाला गिरफ्तार
x
दुर्ग : दुर्ग के शक्ति नगर में आए बारातियों पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। सभी बाराती डोंगरगढ़ से आए थे। सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति वहां से गुजरा। उसके गुजरते समय स्कूटी एक बच्चे से टकरा गई। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने चाकू निकालकर बारातियों पर हमला कर दिया। घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शक्ति नगर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
Next Story