छत्तीसगढ़
शिक्षिका की PHD पर विवाद, दो जगह हाजिरी और छुट्टियों के दुरुपयोग के आरोप
Shantanu Roy
21 April 2026 9:47 PM IST

x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। जिले में एक शिक्षिका की पीएचडी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पीएचडी करते समय शिक्षिका ने एक ही अवधि में स्कूल और विश्वविद्यालय दोनों जगह उपस्थिति दर्ज कराई और छुट्टियों का भी नियमों के विरुद्ध उपयोग किया। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शासकीय हाईस्कूल लिमतरा में पदस्थ शिक्षिका निकेता सिंह ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से रेगुलर पीएचडी की। रेगुलर पीएचडी के तहत शोधार्थी को विश्वविद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर अध्ययन और शोध कार्य करना होता है। हालांकि शिकायत में कहा गया है कि उसी दौरान शिक्षिका स्कूल में भी नियमित रूप से हाजिरी दर्ज कराती रही, जिससे एक ही समय में दो स्थानों पर उपस्थिति दिखने का मामला सामने आया है।
शिकायत में वर्ष 2011 से 2015 के बीच कई ऐसे दिनों का उल्लेख किया गया है, जब शिक्षिका विश्वविद्यालय की संगोष्ठियों और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल थीं, लेकिन उसी दिन स्कूल के रिकॉर्ड में उनकी उपस्थिति दर्ज है। इससे पूरे मामले पर संदेह गहराया है। इसके अलावा मेडिकल अवकाश को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ समय के लिए शिक्षिका ने मेडिकल लीव ली, जबकि उसी अवधि में वे पीएचडी से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय थीं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अवकाश का उपयोग नियमानुसार नहीं किया गया। जिला पंचायत से मिली एनओसी में स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि पढ़ाई के लिए अलग से छुट्टी नहीं दी जाएगी और केवल परीक्षा के दिनों में ही अवकाश मिलेगा। साथ ही यह शर्त भी थी कि स्कूल की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। शिकायत में कहा गया है कि इन शर्तों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।
मामले में पीएचडी के दौरान दी गई व्यक्तिगत जानकारी और डिग्री के आधार पर प्राप्त वेतन वृद्धि पर भी सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि डिग्री गलत तरीके से प्राप्त की गई है तो उससे जुड़े लाभ वापस लिए जाने चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने 20 अप्रैल 2026 को इस मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच की जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य को सौंपी गई है और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष जांच करने की बात कही गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षिका के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
Tagsखैरागढ़शिक्षिका विवादपीएचडी मामलानिकेता सिंहइंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालयदो जगह हाजिरीस्कूल उपस्थितिमेडिकल लीवछुट्टी दुरुपयोगएनओसी शर्तजिला शिक्षा अधिकारीजांच आदेशवेतन वृद्धि विवादशासकीय हाईस्कूल लिमतरा2011-2015 रिकॉर्डसंगोष्ठी उपस्थितिप्रशासनिक जांचछत्तीसगढ़ समाचारशिक्षा विभागनियम उल्लंघनKhairagarhteacher disputePhD caseNiketa SinghIndira Kala Sangeet Universityattendance at two placesschool attendancemedical leaveleave misuseNOC conditionDistrict Education Officerinvestigation ordersalary hike disputeGovernment High School Limtara2011-2015 recordseminar attendanceadministrative investigationChhattisgarh NewsEducation Departmentrule violationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





