छत्तीसगढ़
गणेश विसर्जन: पत्थरबाजी के बाद लड़की का सिर फटा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
18 Sept 2024 8:26 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: पूरे प्रदेशभर में गणपति विसर्जन को लेकर धूम मची है। वहीं दूसरी ओर गणेश विसर्जन के दौरान विवाद होना आम बात है। लेकिन विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात मारपीट तक आ जाती है। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में एक लड़की का सिर फट गया। जिसके बाद समिति के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी का घेराव भी किया था।
जानकारी के अनुसार, घटना बरियों पुलिस चौकी के आरा गांव की है। जहां गणेश विसर्जन के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान एक लड़की को चोट लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में लड़की के सिर फट गया।
जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस चौकी का घेराव किए और 7 लोगों पर पत्थरबाजी का आरोप लगाए। ग्रामीणों की मांग के बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज और मामले की जांच कर रही है।
Tagsगणपति विसर्जनबलरामपुरबलरामपुर न्यूज़बलरामपुर पुलिसGanpati VisarjanBalrampurBalrampur NewsBalrampur Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





